फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में काले झंडे दिखाकर किया विरोध

Wed, 11 Sep 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौद/कैथल। नगर में कैथल रोड पर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर पहुंची कलायत भाजपा प्रत्याशी का ग्रामीणों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव कार्यालय का विधिवत रूप उद्घाटन किया और वापस लौट गई।

इस दौरान उन्होंने सभी कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि भाजपा हरियाणा में फिर से अपनी सरकार बनाएगी और हरियाणा में फिर से कमल खिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह निष्ठा से कार्य करते हुए आगे बढ़े।
विज्ञापन


उधर, जब कुछ लोगों को कलायत भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन करने के लिए पहुंचने की भनक लगी तो भारी संख्या में कुछ लोग कार्यालय के सामने आकर काले झंडे लेकर भाजपा प्रत्याशी के विरोध में नारेबाजी करने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मौजूद नारेबाजी कर रहे लोगों को रोके रखा।

कलायत भाजपा प्रत्याशी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए वापस लौट गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रण में रखा।

गौरतलब है कि विरोधी आजाद लड़ने की तैयारी में हैं। इससे पहले कलायत में 1967 में माडू राम वाल्मीकि और 2014 में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश आजाद उम्मीदवार के रूप में जीत चुके हैं।

महापंचायत आज, हो सकता है फैसला

कलायत। भाजपा टिकट से नाखुश लोगों की होने वाली सर्वजातीय महापंचायत बुधवार को होगी। इसमें कलायत विधानसभा क्षेत्र से 36 बिरादरी के लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इससे पहले भी सर्वजातीय निर्दलीय उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारने के लिए दो बार कलायत में और एक बार राजौंद में बैठक हो चुकी हैं। हालांकि बुधवार को होने वाली बैठक में किसी एक उम्मीदवार का नाम तय करके उसका नामांकन करवाने की बात के साथ ही रविवार को बैठक पूर्ण हुई थी।

इस बीच परिस्थितियों में बदलाव नजर आ रहा है। महापंचायत के निर्णय से पहले ही कलायत व राजौंद से एक एक नाम खुलकर सामने आ गए हैं। अब देखना है कि आज होने वाली महापंचायत में निर्णय क्या होगा। किसी नाम पर सहमति बन पाएगी या नहीं इसी बात पर महापंचायत की सार्थकता होगी।
विज्ञापन


एक बड़ा फैसला सांसद जयप्रकाश ने भी लिया है। उन्होंने भी एलान किया है कि कांग्रेस पार्टी की टिकट मिले या न मिले निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उनका बेटा विकास नामांकन भरेगा। कांग्रेस के और भी टिकट चाहने वाले आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी समर में उतरने का पूरा प्लान बना चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें