फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भगत सिंह चौक पर दुकानों के चबूतरे तोड़ने का किया विरोध

Fri, 04 Jul 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भगत सिंह चौक पर नगर परिषद की ओर से दुकानों के चबूतरे तोड़े जाने के विरोध में वीरवार सुबह दुकानदारों ने चौक पर जाम लगा दिया। बुधवार देर रात नगर परिषद टीम ने बिना सूचना दिए दुकानों के आगे बने चबूतरे जेसीबी से तोड़ दिए।

नगर परिषद की टीम ने इसे नालों की सफाई के लिए की गई कार्रवाई बताया, लेकिन दुकानदारों ने इसे साजिश करार देते हुए कड़ा विरोध जताया। वीरवार सुबह करीब पौने नौ बजे दुकानदारों ने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू किया और कई दुकानों को सुबह 11 बजे तक बंद रखा।
विज्ञापन


नाराज दुकानदारों का कहना था कि न तो उन्हें कोई नोटिस दिया गया और न ही पहले से जानकारी दी गई। प्रदर्शन के दौरान नाराज दुकानदारों ने नगर परिषद अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चबूतरों का मुआवजा दिलाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने जिला पालिका आयुक्त सुशील कुमार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की।

पुलिस और नप प्रतिनिधि के आश्वासन पर जाम खुला ः जाम की सूचना पर शहर थाना प्रभारी गीता रानी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद नगर परिषद के अधिकारी और अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित गर्ग पहुंचे। उन्होंने चबूतरों को दोबारा बनाने और नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया। इसके बाद

करीब पौने 11 बजे दुकानदारों ने जाम खोल दिया। इस दौरान कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जाम हट चुका था।

कैथल। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने दुकानदारों को समर्थन देते हुए नगर परिषद प्रशासन पर कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने भाजपा अध्यक्ष और उनके नुमाइंदों पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि रात के अंधेरे में चोर और गुंडों की तरह जेसीबी व बुलडोजर चलवाकर दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया, जो बेहद निंदनीय है। संवाद
व्यापारी और पार्षद बोले- दुकानों को नुकसान पहुंचाने वालों पर दर्ज हो केस
कैथल। प्रदर्शन के दौरान पार्षद रामबीर उर्फ लीलू सैनी, अशोक मंगला, रोशन लाल मित्र, रामकुमार मित्तल, दीपक, बंटी, गौरव, मनीष, गौरव बंसल, सुखदेव सैनी, चरणजीत विरमानी समेत अन्य ने कहा कि बिना सूचना तोड़फोड़ कर दुकानदारों को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने मुआवजे और दोषियों पर केस दर्ज करने की मांग की।

जाम में शामिल दुकानदारों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि नालों की सफाई करवानी थी तो इससे पूर्व दुकानदारों से बातचीत करनी चाहिए थी। नोटिस भी दे सकते थे या मौखिक रूप से बोल देते। चोरों की तरह यह सब किया गया। यह निंदनीय है। 
विज्ञापन


नाराज दुकानदारों ने यह भी कहा कि यदि नगर परिषद भविष्य में कोई ऐसी कार्रवाई करती है तो पहले नोटिस दिया जाए। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चौक पर टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें