फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन का धरना लघु सचिवालय में जारी रहा। अध्यक्षता जिला उपप्रधान राजबाला जाखौली ने की व संचालन कविता ने किया। सीटू जिला सचिव सत्यवान व किसान सभा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने धरने का समर्थन करते हुए कहा कि जब तक आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों की मांगें पूरी नहीं होंगी आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर राज्य महासचिव शकुंतला, अंजू मटोर व अनिता बलबेहडा भी मौजूद थी। वहीं आंगनबाड़ी मदर ग्रुप समिति की बैठक शहीद भगत सिंह भवन में जिला प्रधान संतरो देवी की अध्यक्षता में हुई। जिला सचिव सुनिता नीमवाला ने कहा कि मदर ग्रुप की महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुक का काम करती हैं, उन्हें काम के अनुसार मेहनताना नहीं दिया जा रहा। 12 मार्च 2019 को मदर ग्रुप समिति व निदेशक के बीच हुई वार्ता के दौरान समझौता हुआ था कि अप्रैल 2019 से कुकों को प्रति बच्चा दो रुपये 60 पैसे मेहनताना दिया जाएगा व पैसा मदर ग्रुप के खाते में डाला जाएगा। पांच महीने के बाद भी आज तक प्रदेश सरकार द्वारा समझौता लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इसे तुरंत प्रभाव से समझौता लागू नहीं किया तो 11 सितंबर को जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर रामकली, संतरो देवी, अनिता, रजनी, तारो पीडल, सरोज व सुनीता मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें