अपनी समस्याओं को लेकर हड़ताल पर चल रहे आढ़तियों का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। जिसके कारण मंडियों में पहुंच रही 1509 धान की खरीद नहीं हो पाई। कई किसान अपनी धान को वापस ले जाने पर मजबूर हैं। वहीं आढ़तियों ने बैठक का आयोजन कर अपनी हड़ताल सहित रविवार को किसान आंदोलन का समर्थन करने का एलान किया।
अनाज मंडियों में शुक्रवार से हड़ताल जारी है। दूसरे दिन किसान अपनी धान मंडी से उठाते हुए नजर आए। खनौरी के किसान जसवंत सिंह ने बताया कि वह दो ट्राली धान की लेकर मंडी में आए है। लेकिन आढ़तियों ने हड़ताल कर रखी है, जिसकी वजह से जिन किसानों की फसल मंडी में पड़ी है उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह 1500 रुपये में एक ट्राली किराए पर लेकर आया है। इसके साथ ही एक बंदा 500 की दिहाड़ी पर लेकर आया है, जो कि रात को धान का पहरा देगा। सरकार से उनकी मांग है किसान व आढ़ती की मांगे मानकर किसानों की फसल उचित रेट पर खरीदने का काम करे। जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि रविवार को किसानों के आंदोलन में आढ़ती भी जाएंगे और किसानों को अपना समर्थन देंगे।
मंडी में 3 से 4 हजार बोरी धान की आवक: अनाज मंडी में 3 से 4 हजार बोरी धान की आवक हो रही है। जो बिक्री के इंतजार में हैं। लेकिन हड़ताल के कारण धान की खरीद नहीं हो पा रही है।