फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों पर अड़े पीटीआई शिक्षकों ने परीक्षा को लेकर रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति द्वारा 37वें दिन भी क्रमिक अनशन व अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। धरने का समर्थन व क्रमिक अनशन पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन कैथल से बसाऊ राम पूर्व राज्य प्रधान वीरभान जखौली ब्लॉक प्रधान राजौंद लख्मीचंद क्योंड़क, मार्केट कमेटी राज्य प्रधान व आईटीआई अनुदेशक यूनियन कैथल से अनिल धूल नवीत श्योकंद जोगिंदर व कुलदीप बैठे। उन्होंने बताया कि 1983 पीटीआई की पुन: सेवा बहाली के लिए जिला मुख्यालय पर हवन यज्ञ करवाया गया और पूरे हरियाणा में हवन यज्ञ एक साथ एक समय में आंदोलन की एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठन किसान नेता कर्मचारी संगठन यज्ञ में आहुति देने पहुंचे व ओमपाल भाल, जगजीत सिंह फौजी राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ कैथल ,रमेश चहल, होशियार गिल किसान नेता, नरेंद्र कुमार आढ़ती, राजकुमार शर्मा रिटायर्ड एफसीआई कर्मचारी ,ईश्वर दत्त प्राध्यापक, रामफल, बलराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें