फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जेई के तबादले रद्द करने के लिए धरना जारी

विज्ञापन
तबादलों के विरोध में धरना देते कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। बिजली निगम के जेई सुनील और नरेश के तबादलों के विरोध में बिजली कर्मचारियों का धरना सोमवार को 32वें दिन भी जारी रहा। एचएसईबी वर्कर यूनियन भिवानी की पूंडरी यूनिट के आह्वान पर कर्मचारियों ने सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कामकाज बंद रखकर डिविजन कार्यालय परिसर में रोष प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोनों जेई के तबादले जल्द रद्द नहीं किए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता केंद्रीय परिषद के संयुक्त सचिव सतबीर सिंह ने की जबकि मंच संचालन सब यूनिट ढांड के प्रधान अंकुर मैहला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में पूंडरी यूनिट के अलावा अन्य सब यूनिटों के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। कर्मचारियों ने पूंडरी विधायक और निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने इन तबादलों को अनुचित बताते हुए तत्काल रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें