फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 16 Dec 2025 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम सब यूनिट ढांड के कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में सोमवार को गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष जताया और सरकार से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

अंकुर मैहला ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ तो कर्मचारियों के हितैषी होने का ढिंढोरा पीट रही है। वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को कर्मचारियों पर थोप रही है। जिसका कर्मचारी विरोध रहे हैं। उन्होंने कहा कि पॉलिसी के लागू होने से कर्मचारियों पर मानसिक तनाव बढ़ेगा जिससे दुर्घटनाएं होने का अंदेशा बना रहेगा। पूर्व यूनिट प्रधान सतबीर ने कहा कि मैनेजमेंट कर्मचारियों का शोषण करने में लगी हुई है। उन्होंने सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी 2025 को वापस लेने की मांग की। अरुण कुमार, सुनील कुमार, सतीश कुमार, अनिल, संदीप कुमार, अंकुश,प्रवीण कुमार,राहुल कश्यप, विजय सिंह,नरेश कुमार आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें