कैथल। शाहाबाद में सूरजमुखी की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज व गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। इस दौरान जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह गोबिंदपुरा व मास्टर सतबीर गोयत ने सरकार की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। गोबिंदपुरा ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार सही मायनों में पूंजीपतियों के हक में फैसले करती आ रही है। मास्टर सतबीर गोयत कहा कि सूरजमुखी की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग कर रहे है। दमन से आंदोलन और भी गति पकड़ेगा।