डिजिटल स्व-गणना जागरूकता एवं समन्वय शिविर में भाग लेते विद्यार्थी व अन्य। कालेज
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में जनगणना के तहत डिजिटल स्व-गणना को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय जागरूकता एवं समन्वय शिविर शुरू किया गया है। अभियान का समन्वय अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका प्रो. ऋचा लांगयान कर रही हैं, जबकि डॉ. विशाल आनंद सहयोग दे रहे हैं। समन्वयक प्रो. जयबीर धारीवाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संचालित हो रहा है। शिविर में मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ. जसपाल मलिक व डॉ. रामगोपाल विद्यार्थियों व स्टाफ को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण में बताया गया कि सफल पंजीकरण के बाद नागरिकों को 11 अंकों की यूनिक स्व-गणना आईडी मिलेगी, जिसे सत्यापन के समय साझा करना होगा। संवाद