फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये की परियोजनाएं जनता को समर्पित

Mon, 03 Mar 2014 12:21 AM IST
गुहला चीका
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा संासद ईश्वर सिंह ने गुहला के दो दिवसीय दौरे के दौरान रविवार को गांव खरौदी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुहला हलके  के हर गांव में शहरों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। सांसद ने लाखों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन


सांसद ने सबसे पहले गांव सैर में पांच लाख रुपये की लागत से बनी कश्यप धर्मशाला का शिलान्यास किया, वही गांव खुशहाल माजरा में दस लाख की लागत से तैयार हुई जरनल चौपाल का उद्घाटन किया। इस चौपाल के बाकी रहे काम के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

इसी तरह से सांसद ने गांव खरौदी में लगभग पंद्रह लाख रुपये की लागत से बनी तीन गलियों का उद्घाटन किया और ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया कि वे अपनी समस्याएं उन्हें बताएं ताकि उन्हें शीघ्र हल किया जा सके। इसके बाद सांसद गांव हरिगढ़ पहुंचे और गांव में बनने वाली वाल्मीकि चौपाल की आधारशिला रखी।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि गांवों के विकास के लिए उनके पास धन की कोई कमी नहीं है। इस अवसर पर उनके साथ खरौदी के सरपंच लाभ सिंह, खुशहाल माजरा के सरपंच सुरजीत सिंह, निर्मल सिंह, तरसेम सिंह, टहल सिंह हरिगढ़, दलबीर सीड़ा, हरिंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें