फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम बीच में हुआ बंद,दर्शकों ने तोड़ी कुर्सियां

Sat, 06 Aug 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देती कलाकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाट सुरजमल स्टेडियम में आयोजित हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम में अव्यववस्था फैलने से कार्यक्रम बीच में ही बंद करना पड़ा। बिगड़ी अव्यवस्था के कारण पुलिस ने हलका बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन


यह हरियाणवी कार्यक्रम  एक निजी व्यक्ति द्वारा आयोजित करवाया गया था। कार्यक्रम में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मशहूर हरियाणवी कलाकार झंडू, सत्यवान कौशिक, सोनम चौधरी, रजनी जांगड़ा को बुलाया गया था। शाम को कार्यक्रम जैसे ही शुरू हुआ, दर्शकों की भीड़ खेल मैदान में एकत्रित होनी शुरू हो गई। करीब सात बजे के बाद काफी संख्या में दर्शक कार्यक्रम को देखने के लिए मैदान में पहुंच चुके थे। किन्तु आयोजकों द्वारा व्यवस्था के समूचे प्रबंध नहीं किए गए थे। दर्शकों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि वह स्टेज पर पहुंचने शुरू हो गए। स्टेज पर दर्शकों के पहुंचने से कलाकारों को बैठने तक की जगह नहीं मिली।

इतना ही नहीं पुरुष कलाकार जैसे ही मंच पर आता तो दर्शक हूटिंग करते और महिला कलाकारों को बुलाने के लिए मांग करते। ऐसे में व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। इससे दर्शकों  में भगदड़ मच गई और कार्यक्रम में रखी कुर्सियों के ऊपर कूद-कूदकर दर्शक मैदान से बाहर निकले। कार्यक्रम में अव्यवस्था का माहौल इतना बिगड़ गया था कि कलाकार झंडू एवं अन्य महिला कलाकारों को स्टेज के पीछे के दरवाजे से भागकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें