गुहला-चीका। राजकीय संस्कृति मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चीका में शनिवार को मिशन बुनियाद और सुपर 100 के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बुनियादी शिक्षा को बढ़ाने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को तैयार करने के उद्देश्य से शैक्षिक पहलों के बारे में बताना था।
कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यातिथि बीईओ गुहला सुखविंद्र सिंह, चीका स्कूल के प्रिंसिपल मेधावरत और डीएसएस अनिल तंवर ने कहा कि समग्र शिक्षा के महत्व और छात्रों के भविष्य को आकार देने के लिए ऐसे कार्यक्रमों बहुत जरूरी हैं। कहा कि मिशन बुनियाद और सुपर 100 हमारे छात्रों को न केवल परीक्षाओं में, बल्कि जीवन में सफल होने सहयोग करते हैं। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि छात्र एक मजबूत शैक्षिक आधार विकसित करें। इसके अतिरिक्त सुपर 100 कार्यक्रम का उद्देश्य शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षित करना है।
ऐसे छात्रों का आईआईटी, जेईईए, एनईईटी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश के लिए विशेष कोचिंग प्रदान करना है। वेबसाइट पर जाकर अन्य जानकारी ले सकते हैं। संवाद