फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्राध्यापकों ने हाईकोर्ट में डाली याचिका

Fri, 26 Apr 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका/कैथल। राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका के प्राध्यापक व कार्यवाहक प्रिंसिपल रहे राजिंद्र कुमार अरोड़ा व महाविद्यालय के ही जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ. रवि शंकर ने दोनों को चार्जशीट करने के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

मामले में गुहला के विधायक ईश्वर सिंह को भी पार्टी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के सचिव, डायरेक्टर जनरल, डीसी कैथल, डायरेक्टर हायर एजुकेशन कैथल, जांच अधिकारी रीटा व कॉलेज के कुछ शिक्षकों को भी पार्टी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कुछ शिक्षकों की बेबुनियाद, गैर-कानूनी एवं झूठी शिकायतों के आधार पर व हरियाणा सरकार द्वारा जारी नियमों के विरुद्ध जाकर विधायक ने दोनों याचियों को चार्जशीट करवाया है। उधर, विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि समय आने पर मैं जवाब कोर्ट में दर्ज करवाऊंगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें