फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्राओं के ग्रुप में अश्लील वीडियो लिंक भेजने वाला प्राध्यापक बर्खास्त

Wed, 10 Apr 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका (कैथल)। छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो लिंक भेजने के आरोपी प्राध्यापक जितेंद्र कुमार को मंगलवार को कॉलेज प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया। यह मामला पिछले दो हफ्तों से सुर्खियों में छाया हुआ था। चारों तरफ से बढ़ते दबाव के बाद कॉलेज प्रशासन को आखिर झुकना पड़ा और आरोपी जितेंद्र कुमार को सेवा मुक्त करने का आदेश सुना दिया। प्राध्यापक जितेंद्र कुमार को सेवा मुक्त करने के बाद कॉलेज प्रिंसिपल रामनिवास यादव ने कॉलेज के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. चरण दास पवार को जूस पिलाकर उनका धरना समाप्त करवाया।

पिछले दिनों कॉलेज की छात्राओं ने प्रिंसिपल को शिकायत दी थी कि उनको पढ़ाने वाले आरोपी प्राध्यापक जितेंद्र कुमार ने उनके व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो का लिंक भेजा है। ज्यों ही यह चर्चा कॉलेज में फैली जितेंद्र कुमार ने आनन-फानन में लिंक को डिलीट कर दिया। हालांकि उससे पहले ही कई छात्राओं ने प्राध्यापक की तरफ से डाली गई अश्लील पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर कॉलेज प्रशासन को फॉरवर्ड कर दिया था।
विज्ञापन


आंतरिक जांच में सिद्ध हुए आरोप

राजकीय कन्या कॉलेज चीका की तीन सदस्यीय आंतरिक शिकायत कमेटी ने मामले की जांच की और प्राध्यापक पर लगे आरोप को प्रथम दृष्टया सत्य पाया। आईसीसी की रिपोर्ट हासिल करने के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल ने पुलिस में शिकायत दे दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्राध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक दिन की पुलिस हिरासत और एक दिन की न्यायिक हिरासत के बाद आरोपी प्राध्यापक को जमानत मिल गई, लेकिन उसके बाद वह कॉलेज में नहीं आया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार तब से उसकी लगातार गैर हाजिरी लगाई जा रही थी।

उच्च अधिकारियों से लेकर आए आदेश

इस मामले में इलाके भर के लोगों की आरे से बार बार प्रिंसिपल से शिकायत किए जाने के बाद भी जब आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. चरणदास पवार ने कन्या कॉलेज के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस बीच कॉलेज के प्रिंसिपल रामनिवास यादव अपने साथ कुछ शिक्षकों को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग के कार्यालय चंडीगढ़ गए। सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ में उच्चतर शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने प्रिंसिपल से समस्त मामले की जानकारी लेकर उन्हें अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए आरोपी प्राध्यापक को तुरंत नौकरी से बाहर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन




वर्जन-

प्राध्यापक के सेवा नियमों के पॉइंट नंबर 18 के तहत प्रिंसिपल को मिली शक्तियों के तहत आरोपी लेक्चर जितेंद्र कुमार की सेवाएं निरस्त की है। सेवाएं समाप्त करने संबंधी निर्णय की जानकारी आरोपी प्राध्यापक को ईमेल के माध्यम से दे दी गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग के कार्यालय में भी सूचनार्थ उक्त पत्र की प्रति भेजी गई है।

-रामनिवास यादव, प्रिंसिपल कन्या कॉलेज चीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें