फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अश्लील लिंक भेजने में प्राध्यापक काबू

Fri, 22 Mar 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला- चीका/ कैथल। छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो लिंक भेजने के आरोपी एक्सटेंशन लेक्चरर जितेंद्र कुमार को चीका पुलिस ने गिरफ्तार कर गुहला अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

गौरतलब है कि सरकारी कन्या महाविद्यालय चीका के बीएमसी विभाग के एक प्राध्यापक जितेंद्र कुमार पर आरोप लगा था कि उसने विद्यार्थियों के एक व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो का लिंक भेजा है। यह मामला जब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना तो लोग जमा होकर सरकारी कन्या कॉलेज पहुंच गए। लोगों ने कालेज प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उक्त प्राध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी कॉलेज के गेट पर ताला जड़कर धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


दबाव में आए कॉलेज प्रशासन ने बुधवार दोपहर को अपनी तीन सदस्य आंतरिक शिकायत कमेटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर थाना चीका में एक शिकायत दे दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्राध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच वीरवार को डीसी के आदेश पर उच्चतर शिक्षा विभाग के जिला नोडल अधिकारी राजेश सैनी ने कन्या कॉलेज चीका का दौरा किया। उन्होंने आंतरिक शिकायत कमेटी से बातचीत की एमएम कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल रवि शंकर से भी कुछ सवाल पूछे।

प्रोफेसर सैनी ने शिकायतकर्ता छात्राओं में से छह छात्राओं के भी बयान कलमबद्ध किए। एक सवाल के जवाब में प्रिंसिपल राजेश सैनी ने कहा कि छात्राओं से सारी बातें सुनकर वे सन्न रह गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरा मामला जान लिया है और वे अपनी रिपोर्ट डीसी कैथल को देंगे। रिपोर्ट के बारे में ज्यादा विस्तार से खुलासा करने से मना करते हुए सैनी ने कहा कि कि आप बस इतना जान लीजिए कि यह गुरु शिष्य के गरिमा पूर्ण रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला है।

कमजोर पर्चे को लेकर सोशल मीडिया पर उबले लोग ः बुधवार शाम को जो ही यह खबर सोशल मीडिया पर फ्लैश हुई किसी का पुलिस ने अश्लील वीडियो लिंक मामले में आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ आईटी एक्ट की एक धारा के तहत मामला दर्ज किया है तो लोगों में गुस्सा उबलने लगा। सामाजिक कार्यकर्ता राम मेहर काजल ने यह एक दूसरे को वीडियो भेजने का सामान्य मामला नहीं है, बल्कि एक प्राध्यापक ने अपनी शिष्याओं को अश्लील वीडियो भेजने एवं उल्टे सीधे वार्तालाप का केस है।

उधर, इस मामले मंे वरिष्ठ नागरिक चरणजीत वालिया ने कहा की अध्यापक और छात्रा का संबंध पिता पुत्री जैसा होता है लिहाजा इस आचरण को सिर्फ अनैतिक कहकर हलके में नहीं लिया जा सकता। समाजसेवी हुकुम सिंह ने कहा की पुलिस की कार्रवाई मामले पर लीपापोती करने जैसी है। वरिष्ठ नागरिक ईश्वर अत्रि ने कहा की इतनी संगीन मामले को सिर्फ आईटी एक्ट लगाकर निपटाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने डीसी कैथल को पत्र लिखकर समाचार पत्रों में छपी खबरों के आधार पर कन्या कॉलेज मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राज्य महिला आयोग आरोपी अध्यापक के खिलाफ अपना वकील खड़ा करेगा, ताकि उसे कड़ी सजा मिले। -रेनू भाटिया, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें