कैथल। श्री ग्यारह रुदी शिव मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विशाल शोभा यात्रा निकली। महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं।
समाजसेवी सुरेश गर्ग नौच व प्रधान विनोद मित्तल ने झंडी दिखा कर यात्रा आरंभ की। महासचिव रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मंदिर प्रांगण में 19 मई से श्रीमद्भागवत महापुराण का मूल पाठ चल रहा है। 25 मई को मंदिर में मूर्ति अचल प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस यात्रा में 151 महिलाओं ने कलश उठाकर भाग लिया। मंदिर की ओर से झांकियां निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से आरंभ होकर भगत सिंह चौक, बड़ा डाकखाना, पुरानी अनाज मंडी, रेलवे गेट, चंदाना गेट से होकर मंदिर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर बहादुर सैनी व घनश्याम दास मित्तल, धर्मेन्द्र गुप्ता, तुलसी दास सचदेवा, इन्द्रजीत सरदाना, संचालक राजकुमार गोयल, रवि प्रकाश गुप्ता, रमेश गर्ग, वीरभान जैन, सुरेश मित्तल आदि मौजूद रहे।