फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा

Tue, 07 Oct 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
06kht_31सीवन में शोभा यात्रा को रवाना करते विधायक आदित्य सुरजेवाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। महर्षि भगवान वाल्मीकि के पावन-प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर के सोसाइटी बैंक चौक स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पूरे नगर में भ्रमण कर समाप्त हुई।

शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक आदित्य सुरजेवाला, पूर्व विधायक गुहला बूटा सिंह, प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा, पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन पिरथी सैनी और कर्मजीत सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण विश्व में पूजनीय हैं और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए जीवन को सफल और सार्थक बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा के दौरान नगर में भक्तिमय माहौल रहा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और सजाए गए रथों से शोभायात्रा में उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम में जिला प्रधान पाला राम, शोभायात्रा प्रधान सतपाल, और नगर पालिका पार्षद श्रीराम, चतर सिंह वाल्मीकि, कन्नू राम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें