फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुरु रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Sat, 24 Feb 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन/राजौंद। संत शिरोमणि गुरु रविदास के 647वें जन्म दिवस पर शुक्रवार को सीवन और राजौंद में विशाल शोभायात्रा निकाली। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन गाती हुईं महिलाएं शोभायात्रा के साथ चल रही थीं।
विज्ञापन

सीवन में डॉ.बीआर आंबेडकर भवन से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के बाजारों व मुख्य मार्गों से होती हुई आंबेडकर भवन में पहुंच कर समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा में हरियाणा डेयरी विकास निगम के चेयरमैन रणधीर सिंह ने भाग लिया। 24 फरवरी शनिवार को आंबेडकर भवन में विशाल भंडारा लगाया जाएगा।

उधर, राजौंद में भी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा आश्रम से शुरू होती हुई जींद रोड, इंदिरा आवास कॉलोनी से कैथल रोड, रोहेड़ा रोड, असंध रोड व मंडवाल रोड व पूंडरी मार्ग से होती हुई वापस आश्रम पहुंची। आश्रम के सेवादारों ने बड़ी धूमधाम कार्यक्रम मनाया। अनुयायी गुरु रविदास के भजनों के माध्यम से डीजे की धुन पर झूम रहे थे।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली जीप और पैदल लंबा काफिला जिसमें भारी संख्या में महिला, पुरुष, युवा व बच्चों ने बढ़चढ़कर शोभायात्रा में भाग लिया। इस बारे में श्री गुरु रविदास आश्रम सेवा समिति के प्रधान राजकुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे हवन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कल रविदास जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। आसपास के कई गांव के लोग भी इस जयंती में शामिल होकर कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।ॉ

इस दौरान रविदास समिति के प्रधान राजकुमार, राजीव, रवि कुमार, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश, अमित, मास्टर दलबीर, अशोक, राजेंद्र दास, वकील सुरेंद्र, सुनील काफी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें