फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में निकाली शोभायात्रा, गूंजे गीता के संदेश

Thu, 12 Dec 2024 01:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। गीता जयंती का पर्व सीवन के बाबा नारायण दास सत्संग हॉल में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस आयोजन में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के सदस्यों और अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर गायक कलाकार मोंटी कामरा, केवल कृष्ण मिड्ढा ने भजनों के माध्यम से समां बांध दिया। गीता है जो गीत कृष्ण भगवान का, आओ बनाएं गीता विश्व कल्याण का... जैसे भजनों और जयघोष से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक गीता यज्ञ के साथ हुई। गीता यज्ञ ने सभी के हृदय में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ एक मिनट का गीता पाठ कर श्रीमद्भगवद्गीता के अमूल्य संदेश को आत्मसात किया। बाद में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो पूरे नगर की परिक्रमा करते हुए श्री कृष्ण कृपा सेवा मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
विज्ञापन


श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान संजय आहूजा व मोंटी कामरा ने स्वामी ज्ञानानंद का संदेश पढ़ कर उपस्थित श्रद्धालुओं को सुनाया।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता मानव जीवन का सबसे बड़ा मार्गदर्शन है। यह केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाती है। गीता हमें सिखाती है कि जीवन में हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता का संदेश केवल अर्जुन के लिए नहीं था, बल्कि हर युग के हर व्यक्ति के लिए है। यह हमें मोह, भय और संशय से मुक्त कर जीवन के सत्य को समझने में सहायता करती है। गीता का ज्ञान न केवल व्यक्तिगत कल्याण के लिए है, बल्कि यह विश्व शांति और मानवता की सेवा का मार्ग भी दिखाती है।
विज्ञापन


राजेंद्र कामरा, कृष्ण वधवा व हरदीप नागपाल ने कहा कि गीता जयंती हमें प्रेरणा देती है कि हम भी जीवन में उसके उपदेशों का पालन करें। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुरेश सरदाना राजू, बलविंद्र जांगड़ा, अशोक गोयल, रमेश वर्मा, बबीता वर्मा, कुमारी संगीता, अंशु कामरा, वीना तनेजा, अंजना मिड्ढा, सोनिया आनंद, नीलम गंभीर, लीला कृष्ण खट्टर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें