फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रसूलपुर गांव में निकाली शोभायात्रा

Sat, 30 Dec 2023 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। अयोध्या से पूजित अक्षत कलश शुक्रवार को रसूलपुर गांव में पहुंचा। इस कलश को गांव के कामेश्वर मंदिर में स्थापित किया। इससे पूर्व पूजित अक्षत कलश को लेकर गांव में शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-ताशों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

इस महासंपर्क अभियान के प्रखंड संयोजक एवं बजरंग दल के विक्रम सिंह रसूलपुर ने बताया यह हम सभी के लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात है कि अयोध्या से कलश गांव के कामेश्वर मंदिर में स्थापित किया गया है। सीवन खंड के पालक व विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश आर्य सीवन ने बताया कि अब अयोध्या से आए हुए पीले चावल कामेश्वर मंदिर से निमंत्रण के रूप में हर घर तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि प्रत्येक घर इस गौरव को प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलश को लेकर मंदिर के पुजारी व अन्य व्यक्तियों ने परिक्रमा करते हुए गामड़ी गांव से होते हुए व रसूलपुर गांव की परिक्रमा करके मंदिर में कलश स्थापित किया। बताया कि मंदिर में अयोध्या से आए हुए पूजित कलश की हर रोज पूजा विधि विधान से होगी। कलश यात्रा में सैकड़ों व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला संयोजक गोपाल कृष्ण भट्ट, ग्राम संयोजक विजय, सह संयोजक सुखविंदर सिंह, सत्संग प्रमुख राजपाल गुर्जर, धर्मपाल गुर्जर, संजय, कृष्ण, अमन, प्रवीण रसूलपुर, गोल्डी सीवन, बंटी फर्शमाजरा, राजेश शर्मा सीवन, और ग्रामीण रामभगत शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें