संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। भगवान श्री राम मंदिर में हुई प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर नगर के अनेक स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राम भक्तों ने भक्ती रस में डूब कर शोभा यात्रा निकाली और कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। श्री शिव शंकर त्रयोदशी भंडारा समिति की ओर से सुबह के समय हवन किया। इसके बाद विशाल शोभा यात्रा निकाली।
शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई मुख्य मार्ग पर स्थित लंगर शैड के पास समाप्त हुई। कार्यक्रम समिति के सदस्यों से सत्संग किया और 11 हजार लड्डूओं के प्रसाद का वितरित किया। इस अवसर पर सेवा करने वालों में अशोक गोयल, अमरेंद्र खारा, बलविंद्र जांगड़ा, सतीश मुंजाल, भीषू चौधरी, संगीत बंसल, भीम मेहता, राजन मेहता, नरेश सिंगला मौजूद रहे।
जन कल्याण ट्रस्ट ने विशाल शोभा यात्रा व सुंदर झांकी निकाली। नगर के कई स्थानों पर हुए धार्मिक आयोजनों से सीता की नगरी सीवन राममय हो गई। यह शोभा यात्रा दादा खेड़ा से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बाबा शिवगिर मंदिर में पहुंच कर समाप्त हुई। नगर निवासियों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। रामलीला के कलाकारों ने भगवान श्री राम व माता सीता के रूप में परिधान पहन कर इस शोभा यात्रा में निकाली झांकी में भाग लिया। इस अवसर पर सेवा करने वालों में सुभाष शर्मा, प्रवीन शर्मा, शेखर राणा, प्रवीन सैनी, मोहन, राजू बीकानेर, मुकेश, राजेश, चेतन, गौरव आदि मौजूद रहे।
श्री सनातन धर्म मंदिर में विशेष यज्ञ किया
श्री सनातन धर्म मंदिर में विशेष यज्ञ किया। यह यज्ञ भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम को लेकर किया। इसके बाद सत्संग किया गया। मंदिर के महंत महेश शर्मा ने बताया कि कई दिनों से मंदिर में इस दिन की तैयारियां की जा रही थी। भक्तों में काफी उत्साह था। ठंड के बावजूद भक्तों ने मंदिर प्रांगण में सफाई की। सुबह हवन किया और उसके पश्चात सत्संग किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री राम व माता सीता के रूप में बच्चों ने सुंदर झांकी भी निकाली। इस मौके पर विनेश मेहता, इंद्र मोहन रहेजा, तजिंद्र मिड्ढा, सोनू मुंजाल, संदीप, वीना तनेजा, संतोष, रानी, राहुल व अन्य मौजूद रहे।