फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्नातकोत्तर के लिए ओपन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू

Fri, 09 Aug 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के तहत आरकेएसडी कॉलेज में वीरवार से स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए ओपन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की। सुबह से ही विद्यार्थियों ने ओपन काउंसलिंग में अपने आवेदन पत्र जमा करने व अपना नाम दर्ज करवाने के लिए विभिन्न विभागों में जाना शुरू किया। इस दूसरे चरण की प्रवेश प्रकि्रया 24 अगस्त तक चलेगी।

इस दौरान विद्यार्थियों को दाखिले के लिए 100 रुपये विलंब शुल्क भी जमा कराना होगा। इस चरण को भी दो हिस्सों में बांटा गया है। स्नातक की तर्ज पर इसमें भी पहले सप्ताह के दौरान 100 रुपये लेट फीस लगेगी। जबकि दूसरे सप्ताह में इस 100 रुपये लेट फीस के साथ-साथ प्रतिदिन के हिसाब से 100 रुपये अलग से जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि पोर्टल पर पहले से पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि यह ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया तब तक दैनिक आधार पर की जाएगी। जब तक कॉलेज में उपलब्ध सभी कार्यक्रमों की सभी सीटें भर नहीं जातीं।

डॉ. गोयल ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि जो विद्यार्थी इस ओपन एडमिशन प्रक्रिया में अपने आवेदन पत्र जमा करा रहे हैं। वे अपने नाम मेरिट सूचियों मं देखने के लिए नियमित रूप से विभागों में जाएं, जो प्रत्येक विभाग के नोटिस बोर्ड पर दैनिक आधार पर चिपकाई जाएंगी। इसके अलावा कॉलेज में यूजी पाठ्यक्रमों के लिए कक्षाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं और छात्रों को सलाह दी कि वे अपना समय सारणी देखें और नियमित रूप से अपनी कक्षाओं में उपस्थित रहें।
विज्ञापन


पीजी कार्यक्रमों का भी पोर्टल खुला

डॉ. गोयल ने बताया कि पीजी कार्यक्रमों का पोर्टल खुला है और विद्यार्थी नए पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं और वे अपने फॉर्म को संपादित भी कर सकते हैं। प्रत्येक पीजी कार्यक्रम में लगभग कुल 20 सीटें पहली मेरिट सूचियों में पहले ही भर चुकी हैं। उधर, स्नातक की खाली सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने एक बार और मौका देते हुए पोर्टल खोल दिया है। 14 अगस्त तक आवेदन से छूटे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें