फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक करोड़ की ड्रेन में रिसाव से फैले पानी से हो रही परेशानी

Sat, 07 Dec 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत शहर में कुछ समय पहले करीब एक करोड़ रुपये के बजट से निर्मित कपिल मुनि ड्रेन से भारी रिसाव शुरू हो गया है। इससे आसपास का इलाका गंदे पानी से भर गया है। हर तरफ भारी दुर्गंध है।

समाजसेवी जय भगवान, दीपक, राजकुमार, महावीर, शमशेर और अन्य लोगों ने कहा कि योजना कार्य में इस बड़ी चूक ने सिंचाई विभाग पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आवासीय क्षेत्र के साथ-साथ खेतों में गंदा पानी फैल रहा है। नाराज लोगों का कहना है कि लगता है कि बाढ़ आ गई हो। खासकर यह स्थिति उन लोगों के लिए समस्या बन गई है जो इस क्षेत्र में रह रहे हैं और खेतीबाड़ी से जुड़े हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कपिल मुनि ड्रेन का निर्माण कुछ समय पहले हुआ है। इसके तहत इसे पक्का और कवर्ड करते हुए संबंधित क्षेत्र में व्यवस्था एवं सुरक्षा कायम करने का दावा अधिकारियों ने किया था। दावा किया गया था कि मानसून के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या को इसके जरिये रोका जा सकेगा, लेकिन जो स्थिति बनी है उससे यह परियोजना असफलता की कहानी बनती दिख रही है।

ड्रेन में हो रहे रिसाव के कारण न केवल आसपास के इलाके में गंदा पानी जमा हो गया है, बल्कि यह क्षेत्र में दुर्गंध भी फैला रहा है। गंदे पानी के कारण किसानों के खेतों में भी नुकसान हो रहा है। इससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं। कई स्थानीय लोग अब यह सवाल उठा रहे हैं कि इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बावजूद इस ड्रेन का निर्माण इतने खराब तरीके से क्यों किया गया। लोगों ने मांग की है कि ड्रेन के निर्माण में हुई लापरवाही की जांच की जाए और जल्द से जल्द इसे ठीक किया जाए।
विज्ञापन


एसडीएम सत्यवान मान ने आश्वासन दिया है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जल्द से जल्द इस समस्या को लेकर कार्रवाई की जाएगी। सिंचाई विभाग से जवाबतलबी होगी। लोगों की समस्या का हर सूरत में समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें