संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। पूंडरी से ढांड फरल मुख्य सड़क हमेशा विवादों में रहने वाली सड़क बनती जा रही है। चाहे वो सड़क के किनारों पर खड़े झुके पेड़ व पेड़ों की सड़क पर झुकी टहनियां, सड़क पर बने गड्ढे या फिर सड़क के खत्म हुए बर्म हो। हर समय लोगों के लिए खतरे पैदा कर रही। यह समस्याएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।
वाहन चालक चेतन, कंवरपाल, बबलू, प्रताप, बिन्नु, संदीप, विक्रम, रमेश, भीम व देव ने बताया कि इस सड़क के बर्म बहुत कम रह गए हैं। इस कारण वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। बताया कि ऐसा ही शायद कोई दिन हो जब सड़क के कम बर्म की वजह से इस सड़क पर कोई वाहन सड़क के साथ लगते गहरे गड्ढों में नहीं उतरा हो।
इतनी मुख्य सड़क होते हुए भी इस सड़क के किनारों पर मिट्टी न डालना उनकी समझ से परे है। शनिवार को तो संबंधित विभाग के कर्मियों द्वारा सड़क के किनारों पर खड़े सूखे पेड़ काटकर छोड़ दिए गए। जहां पर यह पेड़ के कटे हिस्से डाले हुए थे। वहां पर विभाग के कर्मियों द्वारा कोई सांकेतिक बोर्ड भी नहीं लगाया हुआ था।