संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/राजौंद। बारिश के बाद शहर की कई सड़कों पर जलभराव से राहगीरों को दिक्कतें हुईं। उधर, तेज बरसात से कैथल-असंध मार्ग जलमग्न हो गया। पानी की निकासी न होने के कारण दुकानों व घरों में बरसात का पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुख्य मार्ग पर बने तीन-तीन फुट बने गहरे गड्ढों से आने-जाने वाले वाहन चालकों को वाहन निकालने के लिए बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदार कालू, कुलदीप, पला राम, इशू शर्मा, प्रताप व दलबीर मिस्त्री ने बताया कि मोटरसाइकिल चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
शहर के करनाल रोड, अंबाला रोड, ढांड रोड, जाखौली अड्डा, माता गेट, पिहोवा चौक, छोटू राम चौक, पुराना बस स्टैंड, छात्रावास रोड, अमरगढ़ कॉलोनी, हिंदू कन्या स्कूल रोड, कबूतर चौक, भगत सिंह चौक, चंदाना गेट, नया बस स्टैंड के बाहर, पार्क रोड, सीवन गेट, लघु सचिवालय में भी जलभराव से दिक्कतें हुईं। इसी प्रकार अगरगढ़ गामड़ी, सेक्टर 19, सहित शहर की निचली कॉलोनियों में पानी जमा हो गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बारिश का अनुमान है।