फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नवीन संकल्प शिविरों से हो रहा समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल का मुख्य उद्देश्य राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करना है। वह लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं और नवीन संकल्प शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। इन शिविरों में लोगों को चिकित्सा सुविधा, शिक्षा सहायता और रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उपरोक्त विचार मार्किट कमेटी के पूर्व वाइस-चेयरमैन व भाजपा नेता संगीत बंसल ने एक भेंटवार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल का राजनीति का असली उद्देश्य जनता के कल्याण के लिए कार्य करना है। उनके प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। नवीन संकल्प शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों को सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे आमजन का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। वे शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। बंसल ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल का मकसद हमेशा जनता की भलाई करना है। इस अवसर पर उनके साथ कई भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें