फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सब्जी मंडी में अतिक्रमण की समस्या जस की तस

Sun, 22 Sep 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। शहर की सब्जी मंडी में पिछले कई वर्षों से अतिक्रमण की समस्या बनी है। इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है। यह समस्या इन विधानसभा चुनाव में भी बड़ा चुनावी मुद्दा है।

गौरतलब है मंडी के शहर के बीचों-बीच स्थित होने के कारण यह समस्या बड़ी है। सरकार ने नई सब्जी मंडी बनाने की घोषणा तो की, लेकिन अभी तक इस पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। अतिक्रमण की समस्या के कारण सुबह और शाम के समय दो पहिया वाहन भी नहीं निकल सकते हैं।
विज्ञापन


कुछ दुकानदार तो दुकानें सड़कों पर लगाते हैं। जब कोई अधिकारी मंडी में दौरा करने के लिए आता है तो अतिक्रमण हटा लेते हैं पर फिर हालत पहले जैसे हो जाते हैं। मंडी के अंदर भीड़भाड़ वाली जगहों पर की जाने वाली पार्किंग से भी लगने वाले से परेशानी होती है। संवाद

कार्रवाई का थोड़े समय प्रभाव

अतिक्रमण सहित अन्य समस्याओं का समाधान कर दिया जाता है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से पहले जैसे हालात बन जाते हैं। अधिकारियों के दौरे या फिर कार्रवाई का असर थोड़े दिन ही लोगों पर रहता है। अतिक्रमण और बेसहारा पशुओं को मंडी से बाहर निकालने के लिए समय-समय पर कार्रवाई होनी चाहिए।

- जितेंद्र बंसल, शहरवासी, कैथल।

मंडी का जल्द हो निर्माण

नई सब्जी मंडी का जल्द ही निर्माण किया जाना चाहिए। दरअसल, इसमें अधिक जाम और भीड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। यह मंडी इतनी छोटी है कि कई बार यहां पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। भीड़ की वजह से अक्सर लोगों को बाहर जाने का रास्ता नहीं मिलता। - पारस मनचंदा, आढ़ती, सब्जी मंडी।

हल्की सी बारिश में होता कीचड़

सफाई का प्रबंध सही नहीं है। मोटा कचरा तो उठा दिया जाता है, लेकिन कुछ दुकानदार गली-सड़ी सब्जियां सड़क पर डाल देते हैं, जो वाहनों और लोगों के पैरों तले आने से वहीं कीचड़ बन जाती हैं। हल्की सी बारिश में मंडी कीचड़ से अट जाती है, जिससे दाेपहिया वाहनों के फिसलने का डर लोगों में बना रहता है।

- पंकज, आढ़ती, सब्जी मंडी, कैथल।
हटवा दिया जाता है अतिक्रमण

मंडी में अतिक्रमण की समस्या को लेकर कार्रवाई की जाती है। इसके तहत समय-समय पर अतिक्रमण हटवाया जाता है। यदि फिर भी समस्या बनी है तो अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाकर रास्तों से सामान व वाहनों को हटवाया जाएगा। पशुओं को पकड़वाने के संबंध में गोशाला संचालकों से बातचीत की जाएगी, ताकि मंडी में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। - कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, कैथल।
विज्ञापन


आचार संहिता से पहले लग चुकी है निविदा

शहर के लोगों की मांग पर जींद रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी के पास ही 20 एकड़ में नई सब्जी मंडी का निर्माण करने की प्रक्रिया जारी है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लगने से पहले ही इसकी निविदा सूचना जारी की गई थी। अब विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। उम्मीद है जल्द ही लोगों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। -लीला राम, विधायक, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें