फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा सेक्टर 18 में फिर गहराया खाली प्लॉटों में गोबर व कूड़ा डालने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
हुडा सेक्टर 18 में खाली प्लॉटों में गोबर व कूड़ा डालने और पशुओं को रखने का मामला फिर गहरा गया है। वहीं करनाल रोड के साथ लगते सेक्टर के एंट्री प्वाइंट को चौड़ा करने की मांग सेक्टर वासियों ने एक बार फिर अधिकारियों के सामने दोहराई है। इस संबंध में हुडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 18 का प्रतिनिधि मंडल सेक्टर की समस्याओं को लेकर हुडा संपदा अधिकारी एसडीएम संजय कुमार से मिला।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान सहित उपप्रधान रिटायर्ड तहसीलदार हरिकेश ने बताया कि सेक्टर में एंट्री के लिए नक्शे में सड़क की चौड़ाई 24 मीटर दर्शाई गई है, लेकिन इस समय सड़क की चौड़ाई बहुत कम है जिस कारण हादसा होने का डर बना रहता है। उन्होंने मांग की कि सेक्टर में करनाल रोड का एंट्री प्वाइंट 24 मीटर चौड़ा किया जाए। दूसरा सेक्टर की सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने बताया कि सेक्टर में जगह-जगह गोबर के ढेर लगे होने के कारण सेक्टर वासियों जीना दुर्भर हो रहा है।
सीवर की समस्या पर पूर्व चेयरमैन रामदिया ने बताया कि सेक्टर में सीवर के मंहगे बिलों के भुगतान के बाद भी सेक्टर की सीवरेज व्यवस्था सही नहीं है। सीवरेज के गंदे पानी की निवासी सेक्टर से निकलने वाले ड्रेन में करवाई जाती है जिस कारण सेक्टर में बदबू फैलती है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों सीवरेज की सफाई करते वक्त हादसे में एक युवक की मौत हुई थी। उसके बावजूद विभाग लापरवाही बरत रहा है।
विज्ञापन

सेक्टरवासी सूबे सिंह ने बताया कि सेक्टर के बीचों बीच कुछ लोग भैंस रखते हैं। उन्हें चरने के लिए खुला छोड़ देते है जिसे कारण सेक्टर में सड़क किनारे लगे पेड़ और लोगों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचता है। सेक्टर वासियों ने प्रशासन को चेताया कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे गोबर और कूड़ा लेकर हुडा विभाग के गेट के सामने प्रदर्शन करेंगे।
एसडीएम संजय कुमार ने समस्याओं को सुन मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेक्टर में पशु रखने वाले लोगों को नोटिस जारी किया जाए। सड़क की पैमाइस के लिए 2 अक्तूबर तक का उन्होंने समय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें