फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार की 51वीं पुस्तक का विमोचन

Wed, 08 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार ने इंडियन इक्नॉमिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित 107वीं काॅन्फ्रेस में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उनकी 51वीं पुस्तक “भारतीय अर्थव्यवस्थाः कुछ मुख्य मुद्दे’’ का विमोचन किया गया।

मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.सोमनाथ, अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के विशिष्ट अतिथि वाइस चांसलर प्रो. एडीएन वाजपेई, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के वाइस चांसलर और आईईए के अध्यक्ष प्रो. तपन शांडिल्य, सचिव प्रो. रविंद्र ब्रह्मे, डॉ. एमुरगन, राष्ट्रीय कनवीनर डॉ. अंग्रेज सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र अवस्थी, कॉन्फ्रेंस संयोजक प्रो. अशोक चौहान ने किताब का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. प्रदीप कुमार ने डॉ. प्रवीण के साथ शोध पत्र ‘‘हरियाणा में माइक्रो स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज आर्थिक प्रगति का स्तभ’’ में बताया कि एमएसएमई का सकल घरेलू उत्पाद में विशेष योगदान है। समस्याएं हल कर ली जाए तो माइक्रो स्माल, मीडियम इंटरप्राइज उच्च आर्थिक विकास दर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें