फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र राकेश ने प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। योगेश्वर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन के छात्र राकेश ने प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में गुजरात जायंट्स की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल में पहुंचने पर प्रो कबड्डी स्टार राकेश का स्वागत किया गया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन सतपाल शर्मा ने कहा कि राकेश ने इस खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने स्कूल और अपने नगर का नाम रोशन किया है। इसके लिए राकेश के साथ-साथ उनके कोच मनोज दलाल और अनिल दलाल भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि राकेश ने 19 रेड में 140 अंक हासिल किए। उन्होंने इस मौके पर राकेश, मनोज दलाल व अनिल दलाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और राकेश के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रविंद्र सोनी, कुलजीत सिंह, पिंकी शर्मा, निशा रानी, मुकेश रानी व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें