फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विजेताओं को बांटे पुरस्कार और प्रमाणपत्र

Tue, 19 Aug 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
30 कैथल। योग प्रतियोगिता में अव्वल विद्या​र्थियों को सम्मानित करते आयोजक। एसोसिएशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आर्यन इंटरनेशनल स्कूल, कुरुक्षेत्र रोड पर 17 व 18 अगस्त को पांचवीं दो दिवसीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सोमवार को हुए समापन समारोह में मुख्य अतिथि आयुष विभाग की जिला अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान प्रद्युमन सिंह आर्य ने की। निर्णायक मंडल में गुलशन शर्मा व संजू आर्य शामिल रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. शकुंतला दहिया ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे सराहना के पात्र हैं, लेकिन वास्तव में प्रशंसा के योग्य वे सभी प्रतिभागी हैं जिन्होंने इसमें हिस्सा लिया। नियमित योगासन अभ्यास से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और मानसिक-शारीरिक विकास होता है।

कार्यक्रम अध्यक्ष व एसोसिएशन के प्रधान प्रद्युमन सिंह ने बताया कि प्राचीन समय में योग बच्चों की दिनचर्या का हिस्सा हुआ करता था, जिससे उनका स्वास्थ्य और मानसिक विकास मजबूत होता था। अब हरियाणा ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता मिलने से बच्चों को योग को पेशेवर जीवन में आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इससे सरकार का भी ध्यान इस ओर जाएगा, स्कूल अधिक सुविधा उपलब्ध कराएंगे और बच्चों के करियर को लाभ होगा। कोषाध्यक्ष बदन सिंह आर्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों को नशे व बुराइयों से दूर रखकर मानसिक, शारीरिक और आत्मिक विकास में सहायक होती हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रतियोगिता निदेशक अशोक मित्तल, कोषाध्यक्ष बदन सिंह आर्य, सदस्य जसवीर सिंह, आयुष योग सहायक मीरा, मनीषा वालिया, रूपिंदर कौर, शैलेंद्र आर्य, अनन्या व्यास, विकास, वीरेंद्र आर्य, नरेश और संदीप का योगदान रहा।

ये रहे विजेता

महासचिव डीपी कुलदीप और प्रतियोगिता मैनेजर रामचरण ने विभिन्न वर्गों के परिणाम घोषित किए।

n
कन्या वर्ग (10-14 आयु वर्ग): भव्या (ओएसडीएवी स्कूल कैथल) प्रथम, चारवि सैनी (ओएसडीएवी स्कूल कैथल) द्वितीय, रिया (ओएसडीएवी पुलिस कैथल) तृतीय।

n
कन्या वर्ग (14-18 आयु वर्ग): कनिष्का (ओएसडीएवी कैथल) प्रथम, सलोनी (जीएसएसएस ढांड) द्वितीय, रिद्धि (ओएसडीएवी कैथल) तृतीय।

n
पुरुष वर्ग (10-14 आयु वर्ग): तुषार (ओएसडीएवी पुलिस स्कूल कैथल) प्रथम, कार्तिक (ओएसडीएवी स्कूल पूंडरी) द्वितीय, वंश (जीएसएसएस फरल) तृतीय।

n
पुरुष वर्ग (14-18 आयु वर्ग): दीक्षित (ओएसडीएवी पूंडरी) प्रथम, हैप्पी (संगतपुरा) द्वितीय, राधे (जीएसएसएस फरल) तृतीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें