ढांड। खंड स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल चंदलाना की छात्रा ने द्वितीय स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल इंचार्ज पीटीआई योगिता पांचाल ने बताया कि राजकीय माडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में खंड स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूंडरी खंड के स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि जूनियर वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय चंदलाना की प्रियंका ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया है। स्कूल में पहुंचने पर विजेता का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर पांचाल ने कहा कि हमें प्रतियोगिताओं में भाग अवश्य लेना चाहिए। इससे हमारे शरीर का का विकास होता है। संवाद