फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैसाखी उत्सव में प्रियंका प्रथम

Thu, 16 Apr 2026 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल के आईजी कॉलेज में आयोजित बैसाखी उत्सव में विजेता छात्राएं ​शिक्षकों के साथ।
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने बैसाखी उत्सव के उपलक्ष्य में सनातन धर्म मंदिर में आयोजित आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें प्रियंका ने गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


अग्रवाल युवा सभा, कैथल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गायन प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका और बीए अंतिम वर्ष की पूजा ने अपनी मधुर आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं नृत्य प्रस्तुति में तमन्ना (बीए द्वितीय वर्ष), नेहा (बीकॉम द्वितीय वर्ष) और रितु (बीए द्वितीय वर्ष) ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। गायन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रियंका को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि सभी प्रतिभागियों को उनकी प्रस्तुतियों के लिए विशेष उपहार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय को भी इस अवसर पर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि छात्राओं की यह सफलता उनके आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। वहीं सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने कहा कि इस प्रकार के मंच छात्राओं की छुपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। इस मौके पर प्राध्यापक वर्ग से प्रो. पिंकी और प्रो. संगीता शर्मा भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें