संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रिया ने राष्ट्र स्तरीय पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता को जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने बताया कि गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर के सोशल वर्क विभाग की ओर से ऑनलाइन राष्ट्र स्तरीय पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें आईजी कॉलेज की छात्रा प्रिया ने मानव तस्करी विषय पर पोस्टर बनाया और प्रथम स्थान हासिल किया और पुरस्कार स्वरूप ई-सर्टिफिकेट व 700 नकद प्राप्त किया।
कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किय। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग व अरुणा उपस्थित रहे।