फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: थाने और चौकियों में निजी वाहनों की नहीं होगी एंट्री

Tue, 20 Jan 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आगामी गणतंत्र दिवस पर्व को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके तहत अगले एक सप्ताह तक थानों और पुलिस चौकियों में निजी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। थाने या चौकी में आने वाले लोगों को अपने वाहन बाहर ही खड़े करने होंगे। यह व्यवस्था जिले के सभी थानों और चौकियों में लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन के अनुसार, केवल पुलिस कर्मचारियों को ही अपने वाहनों के साथ थाने में प्रवेश की अनुमति होगी, वह भी पहचान और जांच के बाद। जिले में कुल 14 थाने और नौ पुलिस चौकियां हैं। इस संबंध में एसपी कार्यालय की ओर से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।

उधर, पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। धर्मशालाओं, होटल, बैंक्वेट हॉल और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस टीमों द्वारा छापेमारी कर जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें