कलायत में डीएसपी बीरभान को निजी स्कूल संचालक संघ जिला अध्यक्ष कुलदीप बिढाण की अगुवाई में सम्मान
कलायत। कलायत के नव नियुक्त डीएसपी बीरभान का निजी स्कूल संचालक संघ के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संगठन जिला प्रधान कुलदीप बिढाण, सतबीर सहारण, शैलेंद्र सहारण व जितेंद्र बिढ़ाण शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी को 25 नवंबर को आयोजित एक्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत का निमंत्रण दिया। जिला अध्यक्ष कुलदीप बिढाण ने कहा कि पुलिस प्रशासन को संघ की तरफ से हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया गया है। इससे शिक्षा संस्थानों और पुलिस प्रशासन के आपसी सहयोग से क्षेत्र में अनुशासन, सुरक्षा एवं सकारात्मक वातावरण को मजबूत मिलती है। उन्होंने कहा कि सही मायने मेंं डीएसपी बीरभान कानून एवं व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करवाते आए हैं।
कलायत में डीएसपी बीरभान को निजी स्कूल संचालक संघ जिला अध्यक्ष कुलदीप बिढाण की अगुवाई में सम्मान