फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डीएसपी जांच में नहीं पहुंचे प्रिंसिपल और शिकायतकर्ता

Thu, 02 Jan 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। चीका का महिला काॅलेज एक बार फिर सुर्खियों में है, क्योंकि कालेज की दो महिला प्रोफेसरों ने काॅलेज के ही प्राचार्य डॉ. राम निवास यादव पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इन महिला प्रोफेसरों ने अपनी शिकायत हरियाणा महिला आयोग में भी दी है। इसी वजह से मुद्दा चर्चा में है।

दरअसल इस विवाद का मुख्य कारण करीब एक साल पहले स्थानीय मीडिया कर्मियों व प्रशासन को भेजी गई एक बेनामी ई मेल आईडी थी।

इस मेल में दावा किया गया था कि ई मेल भेजने वाली काॅलेज की ही छात्राएं हैं। मेल भेजने वालों ने आरोप लगाया गया था कि काॅलेज के एक प्रोफेसर ने शैक्षणिक कार्यों के लिए बने छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील संदेश व अन्य सामग्री भेजी है, जिसके बाद यह मामला मीडिया में उछला।
विज्ञापन


काॅलेज प्रशासन ने तब एक कमेटी गठित करके जांच बिठा दी थी और इस जांच में आरोपी प्रोफेसर के दोषी पाए जाने पर उसे बर्खास्त कर दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब हुई ताजा शिकायत से संबंधित मामला भी पुरानी शिकायत से ही जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। दोनों महिला प्रोफेसरों ने अपनी शिकायत में बताया कि कालेज के वर्तमान प्राचार्य डॉ. राम निवास यादव उन पर पहले वाली को बदलकर उसे उस समय दोषी पाए गए प्रोफेसर के हक में बनाई जाए परंतु जब उन्होंने दोबारा से रिपोर्ट बनाने से इंकार किया तो प्राचार्य उन्हें मानसिक रूप प्रताडि़त करने लगा। दोनों प्रोफेसरों ने अपनी शिकायत में कालेज के प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें न्याय दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों को बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया गया था लेकिन आज दोनों में से कोई भी पक्ष हाजिर नहीं हुआ है। महिला प्रोफेसरों को अपना बयान व्हाटसएप पर लिखकर भेजने की भी छूट दी गई थी लेकिन उन्होंने व्हाटअप पर भी बयान लिखकर नहीं भेजा, जिसके चलते बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। -कुलदीप बैनीवाल, डीएसपी गुहला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें