फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से पूरा होगा प्रधानमंत्री मोदी का सपना : विधायक सतपाल

Sat, 11 Oct 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के कार्यक्रम में विधायक सतपाल जांबा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को विकसित बनाने का सपना आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के माध्यम से पूरा होगा। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर इस मुहिम में जुड़ना चाहिए और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे राष्ट्रहित में अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें और स्थानीय व्यवसायों व उद्यमियों को समर्थन दें, ताकि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प जन-आंदोलन का रूप ले सके। उनका यह संकल्प न केवल आर्थिक मजबूती का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि नई पीढ़ी को स्वाभिमान और स्वावलंबन की प्रेरणा भी देगा। सुभाष हजवाना, कृष्ण पिलनी, विजेंद्र मैहला, मनोज राणा, देवेंद्र पांचाल, धर्मेंद्र वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें