संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एडीसी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी सी.जया श्रद्धा आईजी कॉलेज के कॉमन हॉल में पीठासीन अधिकारी (पीओ) व सहायक पीठासीन अधिकारी (एपीओ) को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर एडीसी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी व सहायक पीठासीन पूरी जिम्मेदारी से काम करें।
उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी व चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान पीओ व एपीओ को मतदान केंद्र की कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपैट यूनिट की जांच, मॉक पोल, मतदान सामग्री प्राप्त करना, मिलान करना, मतदान समाग्री जांच करने की विधि व मतदान समाप्ति के बाद मशीनों को जमा करवाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया कि पीओ व एपीओ के दायित्वों के बारे में गहनता से बताया। मास्टर ट्रेनरों ने कहा कि हमें भारत निर्वाचन आयोग की प्रत्येक गाइडलाइन का पालन करते हुए चुनाव को निष्पक्षता के साथ संपन्न करवाना है और इसके लिए हमारे द्वारा चुनावी प्रक्रिया की हर गतिविधि को पारदर्शी तरीके से अपनाना है। चुनाव शुरू होने से पहले किया जाने वाला मॉक पोल चुनाव को पारदर्शी बनाने की सबसे अहम कसौटी है।
चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार मॉक पोल के दौरान 50 वोट डलवाना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण के दौरान मतदान खत्म होने पर ईवीएम व वीवीपैट को सील करने के तरीके की जानकारी भी दी गई।