फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुस्तकालय को भेंट कीं 53 ज्ञानवर्धक पुस्तकें

विज्ञापन
पुस्तकालय में पुस्तकें भेंट करते डा. चावला। विज्ञ​​प्ति
विज्ञापन
कैथल। आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्योंग के राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला ने विद्यालय पुस्तकालय को 53 ज्ञानवर्धक पुस्तकें दान कीं। इसके साथ ही उन्होंने एनसीईआरटी की ओर से उन्हें प्रदान किए गए 30 ऑडियो-वीडियो शैक्षिक संसाधन भी विद्यार्थियों के उपयोगार्थ पुस्तकालयाध्यक्ष को सौंपे। डॉ. चावला ने बताया कि ये 53 पुस्तकें उन्हें भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हरियाणा राज्य की ओर से नामांकन भेजे जाने के अवसर पर प्राप्त हुई थीं। विद्यार्थियों के हित को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने इन पुस्तकों को विद्यालय पुस्तकालय में दान करने का निर्णय लिया, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इनसे ज्ञान अर्जित कर सकें। उनकी इस पहल से विद्यार्थियों को विविध विषयों का ज्ञान प्राप्त करने और डिजिटल सामग्री के माध्यम से रोचक व प्रभावी ढंग से सीखने के अवसर मिलेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं शैक्षिक विकास का आधार है।

पुस्तकालय में पुस्तकें भेंट करते डा. चावला। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें