फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों का डाटा तैयार कर ग्राम प्रहरी ऐप पर करें अपलोड : सतेंद्र गुप्ता

Mon, 11 Sep 2023 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा पुलिस ने करनाल रेंज के गांवों को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने के लिए ग्राम प्रहरियों को संबंधित गांव के सरपंच, नंबरदार, चौकीदार, पंचों, पार्षदों और अन्य प्रमुख लोगों से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का पता लगा कर कठोरता से कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि गांव के सभी प्रमुख लोगों से संपर्क कर आसपास के क्षेत्र के अपराधी लोगों का डाटा तैयार करें।
विज्ञापन

महानिरीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि ग्राम प्रहरी सभी प्रकार की जानकारी ग्राम प्रहरी ऐप पर अपलोड करें, ताकि अपराधियों पर शीघ्र उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ग्राम प्रहरियों को आवश्यकता अनुसार तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी गांव में नशा करने वाले, नशा तस्करों, महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले, सट्टेबाजों, खुर्दों, लूट, डकैती, चोरी करने वाले तथा चोरी का माल रखने वाले, नकली करेंसी का धंधा करने वालों, विदेश में भेजने के नाम पर ठगने वालों, नौकरी दिलवाने के नाम पर पैसे ऐंठने वालों, अवैध हथियार रखने वाले, पीओ तथा धार्मिक भावनाओं को भड़काने वालों पर पूरी नजर रखें। उन्होंने उनके खिलाफ उचित कार्रवाई के भी निर्देश हैं।
महानिरीक्षक ने कहा कि ग्राम प्रहरी के तौर पर ठीक से जिम्मेदारी निभाने वाले तथा अच्छा कार्य करने वाले पुलिस के जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा और जो भी जिम्मेदारियों का पालन ठीक ढंग से नहीं पूरा करेंगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपराधी व्यक्तियों के विषय में पूरी जानकारी तीन दिन में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में करनाल पुलिस रेंज के जिला कैथल, पानीपत तथा करनाल के लगभग 200 ग्राम प्रहरियों ने भाग लिया। इस दौरान करनाल की एएसपी पुष्पा, पानीपत के डीएसपी धर्मवीर तथा कैथल के डीएसपी ललित कुमार ने भी बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें