फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पहली मई को अब ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी

Fri, 12 Apr 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। कॉलेज बनाओ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हटाओ समिति के सदस्यों ने 30 अप्रैल तक मांग पूरी न होने पर एक मई को ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला लिया। यह बात राकेश राणा व काका राणा ने कही।

उन्होंने बताया कि यह ट्रैक्टर रैली करनाल के गांव खेड़ी सर्फअली से शुरू होकर गांव खुरडा व बिरथे बाहरी दुडाना रोहेडा किठाना, गुलियाना, सौंगरी, सिंबल वाली खेड़ी, राय वाली खेड़ी नीमवाला, किच्छाना, जाखौली, सौंगल, माजरा नंदकरण, कोटडा, सेरधा, संतोख माजरा, कुकर कंडा मंडवाल, फरियाबाद से होती हुई राजौंद में संपन्न होगी। इसमें एक हजार ट्रैक्टरों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजौंद ब्लॉक के हर गांव से यह विरोध प्रदर्शन गुजरेगा, ताकि सरकार का विरोध प्रत्येक गांव में किया जा सके। कहा कि आसपास से कई गांव के लोगों ने उन्हें विश्वास दिलवाया है कि वह उनकी मांग में उनके साथ हैं और कॉलेज की मांग को लेकर उनके साथ हैं। कहा कि कॉलेज बनने से लड़कियां सुरक्षित रहेंगी। उन्होंने सरकार को 30 अप्रैल तक अल्टीमेटम दिया। इस मौके पर समिति प्रवक्ता काका राणा, महिपाल राणा, बिंदा शर्मा, नरेंद्र प्रजापति, मुकेश एडवोकेट, महिपाल लहरी, ईश्वर डांगी, विनोद सेन, गुड्डू शर्मा, सुभाष राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें