फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को जल्द सजा दिलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कलायत क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म कर वाले मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलवाई जा सके।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने विस्तृत जानकारी दी कि कलायत क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत अनुसार उसकी करीब सात वर्षीय बेटी को आठ अक्तूबर की दोपहर किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। इस बारे में थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। नौ अक्तूबर की दोपहर को सात वर्षीय बच्ची का शव अधजली अवस्था में गांव में बनी (झाड़ियों) में मिला था। डीएसपी सज्जन कुमार की अगुवाई में गठित टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पवन को गिरफ्तार किया गया था। एसपी ने बताया कि गठित पुलिस टीम ने मौके घटना स्थल से व आरोपी से पूछताछ दौरान पुलिस की ओर से पुख्ता सबूत जुटाए तथा साक्ष्य के तौर पर इकट्ठा किए। वहीं कुछ रिपोर्ट जांच के लिए मधुबन भेज दी थी। इनकी रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर ली जाएगी।
पुलिस ने आरोपी का एक दिन रिमांड हासिल किया था। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल फोन बरामद किया था। पुलिस ने पांच दिन में चालान तैयार करके सुनवाई के लिए न्यायालय में चालान पेश कर दिया है। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से करवा कर आरोपी को जल्दी से जल्दी कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें