फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पीजी में दाखिले की तैयारी शुरू, स्नातक कक्षाओं में 1555 ने लिया दाखिला

Fri, 18 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के कॉलेजों में स्नात्तकोत्तर (पीजी) कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आरकेएसडी पीजी कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया को लेकर स्टाफ की बैठक आयोजित की गई।

कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया के समन्वयक डॉ. विकास भारद्वाज ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नात्तकोत्तर कक्षाओं के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। कॉलेज में आठ पीजी कोर्स — अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, पीजीडीसीए और योग — में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन कर सकते हैं। दाखिले की अंतिम तिथि और विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।

सायंकालीन कक्षा में 309 विद्यार्थी पढ़ेंगे

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, स्नातक प्रथम वर्ष में अब तक कुल 1555 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जिनमें 911 छात्र और 645 छात्राएं शामिल हैं। इनमें 1246 विद्यार्थियों ने प्रात: सत्र में और 309 विद्यार्थियों ने सायंकालीन सत्र में प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें