संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से हरियाणा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले में 78 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों के लिए सुपरवाइजर नियुक्त कर दिए गए हैं।
परीक्षाओं को सफलतापूर्वक करवाने के लिए शिक्षकों का ड्यूटियां लगा दी गई हैं। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं जांचने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
इस साल जिले के 20 हजार विद्यार्थी दसवीं एवं 12वीं की परीक्षा देंगे। बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों का सीटिंग प्लान जारी कर दिया है। बोर्ड ने केंद्रों की संख्या व प्लान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को भेज दिया है, वहीं इसकी जानकारी सभी सरकारी व हरियाणा बोर्ड से संबंधित निजी स्कूलों को भी दे दी गई है।
सभी केंद्र अधीक्षकों को बोर्ड की ओर से परीक्षा संबंधित सामग्री वितरित कर दी है। दोपहर को साढ़े 12 से साढ़े तीन बजे तक परीक्षा देंगे।