फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तिरंगा यात्रा 11 से निकालने की तैयारी

Thu, 08 Aug 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधायक लीलाराम ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में विधायक लीला राम ने कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया। इसमें उन्होंने बताया कि 11 से 14 अगस्त तक हरियाणा में सभी हलकों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद तय हुआ कि आने वाली 12 अगस्त को कैथल हलका में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

विधायक लीला राम ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा शहर के सेक्टर 21 जिमखाना क्लब से शुरू करके विश्वकर्मा चौक, आरकेएसडी कॉलेज, पिहोवा चौक, आईजी कॉलेज, जाट स्कूल, लघु सचिवालय से सेक्टर 19 से होते हुए ढांड रोड पर महाराजा पैलेस से लाला चरण दास मार्ग पर विधायक लीला राम के निवास पर समापन होगा।
विज्ञापन


विधायक लीला राम ने कहा कि भाजपा सरकार ने देशवासियों में देश भक्ति का भाव जगाया है। भाजपा हर साल तिरंगा यात्रा निकालती है। पार्टी सरकार राष्ट्र निष्ठा व देश निष्ठा खड़ी करने वाली पार्टी है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना का निर्माण होता है, क्योंकि 15 अगस्त के मौके पर जब देशवासी यह पर्व मानते हैं तो सबको देश के वीर जवानों की कुर्बानी याद आती है और शहीदों के समान के लिए भारतीय जनता पार्टी तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना निर्माण करने का काम करती है।
विज्ञापन


इस मौके पर शहरी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बत्रा, पाडला मंडल अध्यक्ष संजीव कांगड़ा, रघुबीर फौजी दयोरा, अशोक भारती, अनिल आहूजा, सुमित गर्ग, लीलू सैनी, रिंकू सैनी, संजय गुर्जर, ऊषा मचल, अक्षरा गुप्ता, सतपाल भारद्वाज, हरपाल शर्मा, कुशल पाल, श्याम लाल कल्याण, रणधीर वाल्मीकि बाता, नरेश सजुमा, भाग सिंह खनोदा, विकास कठवाड़, सत्तू कठवाड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें