फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वैध हुई कॉलोनियों में पेयजल और सीवरेज लाइन की तैयारी

Mon, 13 May 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
जितेंद्र पांचाल
विज्ञापन


कैथल। शहर की वैध हुई कॉलोनियों में अब जल्द ही वहां के बाशिंदों को पेयजल और सीवरेज की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। अमृत 2.0 योजना के तहत जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से इन कॉलोनियों में नई पेयजल और सीवरेज की लाइनें बिछाई जाएंगी। कॉलोनियों में नई लाइनें बिछाने के लिए विभाग ने सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत नए कार्यों के लिए डीपीआर तैयार करवाई जा रही है। फिलहाल आचार संहिता के चलते कार्य थोड़ा धीमा है लेकिन आचार संहिता के बाद कॉलोनियों में होने वाले कार्य की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलते ही आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


विदित हो कि शहर की 21 कॉलोनियां बीते वर्ष जुलाई माह में अप्रूव हुई थीं। इन कॉलोनियों में विभाग करोड़ों रुपये की लागत से नई पेयजल और सीवरेज लाइनें बिछाने की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव के बाद इन कॉलोनियों में काम शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि लाइनों पर खर्च होने वाला बजट अभी विभाग ने बनाया नहीं है, लेकिन कितने क्षेत्र में कितने किलोमीटर लंबी सीवरेज और पेयजल की लाइन बिछाई जाएगी, इसके लिए विभाग रिपोर्ट तैयार कर रहा है। नई कॉलोनियां जो अप्रूव हुईं हैं, उनमें से ज्यादातर में अभी तक सीवरेज और पेयजल लाइनों की सुविधा नहीं हैं। ऐसे में लोगों को पानी के लिए निजी संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। निकासी की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। नालियों के जरिये गंदे पानी की निकासी खाली जगहों में की जा रही है। बरसात के दिनों में तो यहां स्थिति और भी खराब हो जाती है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीई गोपाल वैद ने बताया कि कॉलोनियों में होने वाले कार्यों की डीपीआर तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। अनुमति मिलते ही नई सीवरेज व पेयजल लाइनें बिछाने से संबंधित आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें