फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मतदाता सूची संशोधन की तैयारी, 27 से करें दावे और आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के तहत मतदाता सूची संशोधन का कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर मतदान केंद्राें पर 27 जुलाई, 28 जुलाई, तीन अगस्त व चार अगस्त को सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रात: नौ बजे से सायं पांच बजे तक उपस्थित रहकर दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करेंगे। यह जानकारी डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीएलओ की वेरिफिकेशन रिपोर्ट के आधार पर मतदाता सूचियों की त्रुटियों में सुधार करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष शिविरों में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सभी पटवारी, चौकीदारों के माध्यम से प्रोग्राम का व्यापक प्रचार करवाया जा रहा है। इसी प्रकार से नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्र में प्रचार हेतु मुनादी करवाई जा रही है। बताया कि पुनरीक्षण 2024 के तहत प्राप्त दावे और आपत्तियों का समय पर निपटारा करके डाटा फीडिंग का कार्य निर्धारित समय सीमा में संपन्न करवाना सुनिश्चित करना है। सभी ईआरओ व एईआरओ मतदान केंद्रों पर जाकर सुपरवाइजरों तथा बीएलओ के कार्यों का औचक निरीक्षण करके पड़ताल करेंगे व निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें