फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अल्ट्रासाउंड न होने से गर्भवतियां परेशान

Mon, 05 Feb 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट ने दोबारा अपनी नियुक्ति के बाद एक फरवरी से अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होनी थी।यह सुविधा अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। इस कारण सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है।
जिन गर्भवती महिलाओं का इलाज सरकारी अस्पताल में होता है, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाती है। पिछले करीब एक साल से सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सेवा बिल्कुल बंद है। इस कारण यहां सामान्य मरीजों को तो परेशानी हो ही रही है, इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र में भेजा जा रहा है। अब रेडियोलॉजिस्ट ने नियुक्ति तो ली, लेकिन यह सुविधा नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड करवाने वाली गर्भवती किरण ने बताया कि उसका इलाज जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है। इसके चलते उसे अल्ट्रासाउंड करवाना था। सामान्य अस्पताल की चिकित्सक ने उन्हें अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा। सरकारी अस्पताल में अभी सेवा शुरू नहीं हुई है तो इसे निजी केंद्र में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए ही पर्ची बनाकर दी गई थी, लेकिन निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र में यह नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल में गायिनी वार्ड के पास बने एक कमरे में अल्ट्रासाउंड की मशीन को लगा दिया गया है। इस मशीन की जांच की जा रही है। जैसे ही जांच पूरी होती है तो अल्ट्रासाउंड की सेवा को शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। - डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें