राजौंद। प्रथम नवरात्र पर रविवार को नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से ही दुर्गा मंदिर, भद्रकाली मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर और गांव स्थित बाबा बहादुर बण मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मां दुर्गा के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नवरात्र के पावन अवसर पर नगर के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिरों में गूंजते भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की गई। मान्यता है कि मां शैलपुत्री की आराधना करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।